Tuesday, July 9, 2019

हमारे आस पास के पदार्थ

कक्षा नवम

NCERT 

पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर

पदार्थ के भौतिक स्वरूप

1. निम्नलिखित में से कौन से पदार्थ है -
उत्तर-
कुर्सी, वायु, बादाम एवं नीबूं का पानी पदार्थ है क्योंकि यह स्थान घेरता है, द्रव्यमान एवं आयतन दोनों ही होता है।

2. गर्मा गरम खाने की गंध कई मीटर से ही आपके पास पहूँच जाती है लेकिन ठंढे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पडता है।
उत्तर-
पदार्थ के कणों की गति तापमान के अनुक्रमाणुपाति होता है। पदार्थ का तापमान बढने से उसके कणों की गति बढती है जबकि घटने से घटती है। अतः गर्मा गरम खाने की गंध कई मीटर से ही हमारे पास पहूँच जाती है जबकी ठंढे खाने की महक लेने के लिए हमे उसके पास जाना पडता है।

3. स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन सा गुण प्रेक्षित होता है ?
उत्तर-
पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है। पदार्थ का यही गुण प्रेक्षित होता है।

4. पदार्थ के कणों का क्या विशेषताएँ होती है ?

उत्तर-
पदार्थ के कणों की निम्नलिखित विशेषताएँ होती है जो नीचे लिखा गया है।
  1. पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।
  2. पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते है।
  3. पदार्थ के कण एक दुसरे को आकर्षित करते है।

पदार्थ की अवस्थाएँ

1. किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते है।
घनत्व = द्रव्यमान / आयतन
बढते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें

उत्तर-
वायु, चिमनी का धुआं, जल, शहद, रुई, चाॅक एवं लोहा।

2. (a) पदार्थ के विभिन्न अवस्थाओॆ के गुणों में  होने वाले अंतर को सारणीबद्ध कीजिए।

उत्तर-
पदार्थ के गुणों में होने वाले अंतर को नीचे सारणीबद्ध किया गया है।

ठोस के आकार एवं आयतन निश्चित होता है।
द्रव्य के आकार अनिश्चित एवं आयतन निश्चित होता है।
गैस के आकार एवं आयतन दोनों ही अनिश्चित होता है।

ठोस अवस्था में पदार्थ के कण एक दुसरें के काफी निकट होते हैं।
द्रव्य अवस्था में पदार्थ के कण ठोस के अपेक्षा दूर लेकिन गैस के अपेक्षा निकट होते है।
गैसीय अवस्था में पदार्थ के कण ठोस एवं द्रव्य के अपेक्षा काफी दूरी पर होते है।

ठोस में कणों की संपीड्यता सबसे  कम होता है अतः ये दृढ होते है।
द्रव्य में कणों की संपीड्यता ठोस के अपेक्षा अधिक एवं गैस के अपेक्षा कम होता है अतः ये तरल होते है।
गैस में कणों की संपीड्यता सबसे अधिक होता है।

ठोस के कणों की गतिज ऊर्जा सबसे कम होता है।
द्रव्य के कणों की गतिज ऊर्जा ठोस के अपेक्षा अधिक लेकिन गैस के अपेक्षा कम होता है।
गैस के कणों की गतिज ऊर्जा सबसे अधिक होता है।

(b) निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए

उत्तर-
दृढता
वैसे पदार्थ जिसका आकार एवं आयतन निश्चित होता है, जिसमें कण एक दुसरे बहुत नजदीक होते है। इसमें वाह्य बल लगाने पर टूट सकते है लेकिन अपना आकार नही बदलता हो दृढ होते है। पदार्थ के इस गुण को दृढता कहा जाता है। ठोस में ऐसा गुण पाया जाता है।

संपीड्यता

पदार्थ का वह गुण जिसके कारण पदार्थ के अत्यधिक आयतन को एक कम आयतन वाले वर्तन में संपीडित किया जा सकता है, पदार्थ के इस गुण को ही संपीड्यता कहा जाता है।

तरलता

पदार्थ का वह गुण जिसके कारण वह अपना आकार असानी से बदलता है तरलता कहलाता है। द्रव्य में तरलता का गुण पाया जाता है।

बर्तन में गैस का भरना
गैस के कणों की गति अनियमित एवं अत्यधिक तिव्र होती है। इस अनियमित गति के कारण इसके कण बर्तन के दीवारों से से टकराते है जिसके कारण गैस का दबाव बनता है।

गतिज ऊर्जा
ठोस में कणों की गतिज ऊर्जा सबसे कम, द्रव्य में ठोस से ज्यदा एवं गैस से कम जबकि गैस में सबसे अधिक होता है।

No comments:

Post a Comment

Recently Added

Electric Generator

Electric Generator Uses and Working Principle Based on the phenomenon of electromagnetic induction, the experiments studied above generate i...

Available Educational Materials